Subscribe our YouTube Channel

मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा तो ऋतु खंडूरी ने कही ये बड़ी बात(वीडियो)

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी आज अल्मोड़ा पहुंची। यहां पर उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ऋतु स्पीकर ने मीडिया कर्मियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि वह नैनीताल में आई थी। काफी समय बाद वह अल्मोड़ा आई हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी गैरसैंण अभी ग्रीष्मकालीन राजधानी है। जल्द ही गैंरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जायेगा। इस दौरान उनसे पूछा गया कि कई बार आपका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आ रहा है। आपके मुख्यमंत्री बनने को लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि कयास मीडिया लगाती  रहती है। कयास लगते रहते हैं। मैं खुश हूं जहां हूं। एक जिम्मेदारी मुझे दी गई है। उस जिम्मेदारी को मैं निभाने का प्रयास कर रही हूं। मैं चाहूंगी की विधान सभा की जो गरिमा है उसकी गरिमा को मैं और अच्छा कर सकू और विधान सभा को जितना मजबूत और सशक्त कर सकू। मुझे इसमें बहुत आनंद आ रहा है।

मैं खुश हूं। मैं जहां हू वहां पर खुश हूं। उनसे पूछा गया यदि आपको मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले तो… इस पर उन्होंने कहा कि यदि कोई शब्द नहीं होता यदि मीडिया लगाती है। यदि पर मुझे कोई जवाब नहीं देना है। मैं जहां हूं बहुत खुश हूं।
इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष का अल्मोड़ा पहुंचने पर बीजीपे कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, देवाशीष नेगी, रमा जोशी, देवेन्द्र सतपाल, अजय वर्मा, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, कृष्णा सिंह, मनीष जोशी, धर्मवीर आर्या, रेखा आर्या, चंदन रावत, संजय टम्टा, आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments