अल्मोड़ा में सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो लोग दबे होने की आशंका

खबर शेयर करें


अल्मोड़ा। बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कसानबैंड के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन लगभग 60 मीटर नीचे गिरकर दूसरी सड़क पर लैंड हुआ, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। एक घायल व्यक्ति को तत्काल निजी वाहन से धौलछीना अस्पताल पहुंचाया गया है, लेकिन वह कुछ बताने की हालत में नहीं है।

थाना प्रभारी धौलछीना सुनील बिष्ट ने बताया कि कार के नीचे कुछ लोग दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोग दबे हैं। मलबे और वाहन की स्थिति को देखते हुए दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद