सड़क हादसे में युवक की मौत…. यहां पर हुआ हादसा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से जा टकराया। बाइक सवार दो युवकों में से एक कि मौत हो गयी। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुवी है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना बीती देर शाम की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर बणेसी गधेरा के पास बाइक संख्या- यूके 07 डब्ल्यू 1067 अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा पड़ी। हादसे में गरगूंठ, अल्मोड़ा निवासी मुकेश बिष्ट (26) पुत्र उमेश सिंह बिष्ट व उसका दोस्त गौरव बिष्ट पुत्र बलवंत सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो पड़े। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक नितिन गिरवान व सुरेंद्र सिंह बिष्ट तथा रानीखेत कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची। एम्बुलेंस से घायलों को रानीखेत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल गौरव का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी काम से शुक्रवार को रानीखेत गए थे। देर शाम वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुंहबोले मामा ने सात वर्षीय भांजी के साथ किया दुराचार, गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद