Subscribe our YouTube Channel

दुःखद: उत्तराखंड में हादसा, 2 की हो गई दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें 2 लोगों की जान चली गई। हादसा बीती देर रात उत्तरकाशी के बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर हुआ। सभी लोग शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

इस हादसे में अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट, निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि


घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना देर रात हुई है रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राज्य में हादसों में लोग बड़ी संख्या में अपनी जान गवा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments