राष्ट्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति हेतु किया रूद्राभिषेक व यज्ञ

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। गायत्री प्रज्ञापीठ, लिंक रोड पर श्रावण मास की एकादशी को रूद्राभिषेक और यज्ञ संपन्न किया गया। गायत्री परिजन मोहन चन्द्र पांडेय ने बताया कि गायत्री प्रज्ञापीठ पर हर वर्ष श्रावण मास में रूद्राभिषेक किया जाता है।

प्रातःकाल से ही कलशस्थापन, देव आह्वान व स्वस्तिवाचन, भगवान शिव का पूर्वपूजन, स्नान व उत्तर पूजन किया गया। साथ ही रूद्राष्टाध्यायी के वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया। फिर यज्ञ में भगवान शिव तथा अन्य देवताओं को लोक कल्याणार्थ आहूतियां अर्पित की गई। गायत्री परिवार महिला मंडल की सदस्यों ने भगवान शिव के मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। यज्ञ में सबने समाज व राष्ट्र के उत्थान हेतु योगदान करने के संकल्प लिए।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक- पिकप की चपेट में आकर बच्चे की मौत, लोगों में आक्रोश

इस दौरान संस्कृति अधिकारी, धैर्य बोरा, कार्तिक भट्ट, हरीश बिष्ट, जगमोहन जोशी, जगजीवन खोलिया, जीवन पंत, कमलेश भट्ट, महेंद्र बिष्ट, जौहार सिंह,  ब्राह्मी, उर्मिला तिवारी, सुशीला तिवारी, कुसुम कांडपाल, रूचि बिष्ट, सरोज भट्ट, माया वर्मा, प्रेमा कांडपाल, ज्योति पंत, दीपा जोशी, इन्द्रा गनघरिया, सौम्या तुलेरा, रीता पांडेय, दीपा वर्मा, शोभा जोशी, भावना मनकोटी, मंजू जोशी, निर्मला अधिकारी आदि परिजन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद