दुःखद: ठाकुर सज्जन सिंह का निधन, शोक जताया

खबर शेयर करें

दिल्ली: कई सारी बॉलीवुड फिल्मों और पॉपुलर टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल निभाने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है। वह 63 साल के थे। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर देशभर में लोग शोक जता रहे हैं। बताया जाता है कि अनुपम श्याम स्टार भारत के शो प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन उन्हें पहले से ही कई बीमारी ने जकड़ कर रखा था। मुंबई के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में वे अपना इलाज करा रहे थे। कई सारे ऑर्गन फेल होने के कारण उनकी डेथ हुई। तकरीबन रात 8 बजे एक्टर ने आखिरी सांस ली। डायरेक्टर अर्जुन पंडित और एक्टर मनोज जोशी ने भी एक्टर के निधन पर शोक जताया।

यूपी के प्रतापगढ़ में जन्मे थे अनुपम

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा- कार दुर्घटनाग्रस्त होने से परिवार के छह सदस्यों की गई जान

अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूली पढ़ाई प्रतापगढ़ में ही हुई थी। लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम किया। इसके बाद वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रॉमा से जुड़ गए।अनुपम श्याम को फिल्मों में ज्यादातर निगेटिव रोल ही मिले। उन्होंने कुछ इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया। इनमें द लिटिल बुद्धा और ऑस्कर अवॉर्ड पाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर खास हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद