दुःखद: खाई में गिरी कार, तीन की जान गई

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें


भीमताल: पहाड़ में तेज रफ्तार और ओवर लोडिंग बेहद खतरनाक होती है। कई लोग इस वजह से जान गवा देते है। रविवार को नैनीताल जिले के विकासखंड ओखलकांडा के डालकन्या में एक बोलेरो के गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। उनका उपचार किया जा रहा है। रविवार को बोलेरो संख्या यूके 04 टीए 8107 हल्द्वानी से सवारियां लेकर डालकन्या जा रही थी। डालकन्या के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में 29 वर्षीय गोमती देवी पत्नी त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम सलोड़ी जिला चम्पावत, उसके पांच वर्षीय बेटे गौरव और वाहन चालक महेश आर्य पुत्र प्रताप राम निवासी गौनियारो ओखलकांडा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में त्रिलोक सिंह, उसका सात वर्षीय पुत्र राजदीप निवासी सलोड़ी जनपद चम्पावत और गौनियारो निवासी मोहन सिंह, विनोद, जगदीश, और ल्वार डोबा निवासी हयात, महिपाल और जगदीश आर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवती को शादी का झांसा देकर किया दुराचार, अब धमका रहा आरोपी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद