अल्मोड़ा और नैनीताल के डीएम रहे आईएएस सविन बंसल को यूके में कॉमनवैल्थ स्कॉलरशिप…. भारत से एकमात्र अफसर….इसलिए मिलती है स्कॉलरशिप

खबर शेयर करें

Almora। कॉमनवैल्थ स्कॉलरशिप कमीशन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए भारत से अखिल भारतीय सेवा के उत्तराखण्ड कैडर के अधिकारी सविन बंसल का चयन किया गया है। बंसल अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के डीएम भी रहे हैं। उनके कार्यकाल में किये गए कार्यो को लोग आज भी याद करते हैं।

कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन जो यूनाइटेड किंगडम (यूके) का शासकीय आयोग है। जो ब्रिटेन और अन्य कॉमनवेल्थ देशों के नागरिकों को ब्रिटेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करती है। स्कॉलरशिप के लिए 100 से अधिक देशों से आवेदन पत्र प्राप्त होते हैं। जिनमें ज्यूरी द्वारा योग्यता के आधार पर स्कॉलरशिप का चयन किया जाता है। भारत से कई अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के द्वारा भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट में लगी आग, दो स्कूटर हुए खाक, तीन लोग झुलसे

ज्यूरी ने भारत के मात्र एक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी का चयन किया गया। इस स्कॉलरशिप के तहत एक वर्ष के लिए आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि निःशुल्क होने के साथ 40,788.00 पाउण्ड की स्कॉलरशिप दी गयी है। साथ ही परिवार को निःशुल्क आवास की भी व्यवस्था की गयी है। बंसल को कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन से स्कॉलरशिप प्राप्त होने पर अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों ने बंसल को शुभकामनाएँ दी हैं। बंसल ने बताया कि स्कॉलरशिप के लिए वह बीते 1 साल से तैयारी कर रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद