ब्रेकिंग…… सर्दी का कहर… यहां बदला स्कूलों का समय, अब इस समय पर पहुंचना होगा स्कूल, डीएम ने दिए हैं आदेश

खबर शेयर करें

कड़ाके की ठंड का कहर बढ़ गया। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे ने लोगों को परेशान किया है। जबकि पहाड़ो में भी सुबह शाम रिकॉर्ड ठंड हो रही है। घने कोहरे के चलते नोएडा (ग्रेटर नोएडा) के 1 से 12वीं तक के स्कूलों को 9 बजे से खोलने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया है। उल्लेखनीय है कि कोहरे के चलते कई स्कूली बसों के हादसे का शिकार होने की घटनाएं बीते दिनों सामने आई थीं। इसे ध्यान में रखते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जबकि यूपी के अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद