हल्द्वानी में सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गल्ला मंडी (बड़ी मंडी) क्षेत्र में एक युवक और युवती की क्रूर हत्या का पुलिस ने गुरुवार देर रात खुलासा कर दिया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।

ये था मामला
12 फरवरी की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को बड़ी मंडी में एक युवक और युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या पत्थरों से सिर कुचलकर की गई पाई गई। शवों की शिनाख्त मृतकों के पास मिले दस्तावेजों और परिजनों से संपर्क के आधार पर हुई।मृतक: शुभम टम्टा (31 वर्ष), पुत्र किशोरी लाल टम्टा, निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा।
लक्ष्मी पोखरिया (19 वर्ष), पुत्री हेम चंद्र पोखरिया, निवासी मल्ली पोखरी, ओखलकांडा, नैनीताल।

मृतका लक्ष्मी के भाई सुरेश चंद्र पोखरिया की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले में गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर (25), पुत्र स्व. उमेश सिंह, वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड, धानमिल, हल्द्वानी। (आदतन अपराधी, 11 पूर्व अभियोग दर्ज)
सौरभ भट्ट उर्फ भटिया (20), पुत्र विनोद चंद्र भट्ट, तीनपानी खन्ना फार्म, डी क्लास, बरेली रोड, हल्द्वानी।
दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव (20), पुत्र स्व. नन्हू लाल शर्मा, वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड, धानमिल, हल्द्वानी।
दीपेश लटवाल उर्फ राज (25), पुत्र बहादुर सिंह लटवाल, उत्तरांचल विहार, बड़ी मुखानी, पीलीकोठी, हल्द्वानी। (3 पूर्व अभियोग दर्ज, मुखानी थाना) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लक्ष्मी के साथ छेड़खानी की। शुभम और लक्ष्मी के विरोध पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने शुभम की हत्या कर दी। घटना छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मार डाला। दोनों के सिर पत्थर से कुचलकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त पत्थर,मोबाइल फोन बरामद किया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद