कुमाऊं: हल्द्वानी के इस इलाके में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में महिला सरगना के अलावा चार ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक महिला को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही मकान मालिक का पांच हजार का चालान किया गया है।

पुलिस के अनुसार  सीओ ऑपरेशंस नितिन लोहनी, के पर्यवेक्षण में  कोतवाल उमेश कुमार मलिक, प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कलावती कॉलोनी इलाके में एक मकान में दबिश दी। मकान में कुछ लोग अनैतिक गतिविधियों को करते हुए आपत्तिजनक स्थिति में मिले। उक्त स्थान से 1 पीड़ित महिला निवासी पश्चिम बंगाल, बरामद हुई तथा 1 पुरुष ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिला। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई। मौके से 01 पुरुष और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश- मां पूर्णागिरी मेले में स्थायी व्यवस्था पर फोकस करें अधिकारी

मौके से गिरफ्तार अभियुक्ता तानिया शेख ने पूछताछ में बताया कि कलावती कॉलोनी में उसने 12,000 प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया गया था। जिसमें अभियुक्ता द्वारा वैश्यालय चलाया जा रहा था। वैश्यालय चलाने वाली महिला तानिया शेख को अभियुक्ता शरीफा बेगम देह व्यापार हेतु महिलाएं उपलब्ध कराती थी।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मौके से महिला पीड़ित को रेस्क्यू किया गया। वहीं पुलिस ने किरायेदार का सत्यापन न करने पर मकान स्वामी का पांच हजार का चालान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रुप के साथ आये युवक-युवती गंगा में नहाने के दौरान बहे, तलाश

पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं। जो लंबे समय से इस काम को अंजाम दे रहे थे। पुलिस केअनुसार पकड़े गए आरोपियों में से दो महिला और एक पुरूष के खिलाफ पूर्व में भी अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में कोतवाल उमेश कुमार मलिक, उप निरीक्षक ज्योति कोरंगा, महिला हेड कांस्टेबल गीता कोठारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, कांस्टेबल घनश्याम रौतेला कोतवाली, कांस्टेबल बंसीधर जोशी, कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने बदला नियम- हाफ टिकट में नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद