काम के दौरान स्लीपर फैक्ट्री के श्रमिक को लगा करंट, मौत

खबर शेयर करें

लालकुआं। एक फैक्ट्री श्रमिक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम हनुमान मंदिर निवासी 45 वर्षीय भोपाल सिंह कोरंगा बुधवार की प्रातः चार बजे स्लीपर फैक्ट्री में ड्यूटी करने के लिए गया। ड्यूटी के दौरान भोपाल अचानक करंट की चपेट में आ गया। यह देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उसे किसी तरह करंट से मुक्त कराकर हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धालुओं के लिए खुले द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर के कपाट 

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। फैक्ट्री के प्रबंधकों द्वारा मृतक भोपाल के परिजनों को साढ़े छह बजे घटना की जानकारी दी। मृतक भोपाल की दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर पता चला है कि स्लीपर फैक्ट्री में मजदूरों से मानक को ताक में रखकर काम कराये जाने के साथ ही सुरक्षा के पूरे प्रबंध भी नहीं है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद