अल्मोड़ा ब्रेकिंग: छुट्टी लेकर कल घर पहुंचा फौजी, आज सड़क हादसे में हो गई मौत

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: अल्मोड़ा जिले के ताकुला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक फौजी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जाता है कि मृतक फौजी कल शुक्रवार को ही छुट्टी लेकर घर आया था। आज सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा डोटियाल गांव के समीप हुआ। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि almora से बागेश्वर को जा रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर धर्मेंद्र सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत ग्राम रैखोली, जिला बागेश्वर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक सेना का जवान बताया जा रहा है। कल ही अवकाश पर घर आया था। हादसे में सूरज कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी जिला बागेश्वर घायल हो गया। उसको पीएचसी ताकुला में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- गलत जानकारी देने पर एमडीडीए के सुपरवाइजर को किया सस्पेंड
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद