उत्तराखंड: बीजेपी में शामिल हो गए आप के प्रदेश अध्यक्ष

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका देने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज बलबीर रोड स्थित भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में एक समारोह में बाली को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। गत रात्रि आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दीपक बाली आज सीधे विधानसभा पहुंचे जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद दीपक बाली को अपने साथ लेकर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बाली को बड़े ही सम्मानजनक ढंग से भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ने मदरसे के शिक्षकों और प्रबंधक पर लगाया नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद