यमुनोत्री हाईवे में पहाड़ी से सड़क पर आ गिरे पत्थर, एक की हुई मौत

खबर शेयर करें

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां यमुनोत्री हाईवे में धरासू बैंड के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह विजयपाल पंवार (60) परिजनों के साथ अपनी कार से नौगांव स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर वह हाईवे पर आए पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा- अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत

इस दौरान पत्थर हटाते हुए पहाड़ी से आया एक पत्थर विजयपाल के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विजयपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।       

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद