अल्मोड़ा…. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत, कही ये बात

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज़। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज द्वाराहाट पहुँचे। यहां पर उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके कार्यकाल में किये विकास कार्यों का भी जिक्र किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से भी बात की।


लोक निर्माण विभाग के अतिथि ग्रह में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के लिए चौखुटिया में बनने वाली प्रस्तावित हवाई पट्टी उत्तराखंड के लिए विकास के द्वार खोलेगी। हवाई पट्टी का निर्माण सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए उनके द्वारा 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद मेजर प्रणय को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, हर आंख हुई नम

बताया कि तड़ागताल झील के लिए भी एक करोड धनराशि दी थी। झील के बनने से जहां क्षेत्र पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। वहीं जल संरक्षण के साथ स्थानीय कोसी, गगास, रामगंगा आदि नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि होगी। रावत ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार श्रीनगर स्थित धारी देवी मंदिर परिसर में केसरिया व लाल रंग के पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अब ये होंगे खनन विभाग के नए निदेशक, शासन ने जारी किए आदेश

इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रावत का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। दौरान पूर्व विधायक महेश नेगी, कैलाश भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, विनोद भट्ट, जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व राज्य मंत्री शमशेर सिंह सत्याल, पृथ्वीराज चौहान, एमपीएस बिष्ट, मनोज रावत, दर्शन रावत, ममता भट्ट, युगल किशोर आर्या, जगदीश बुधानी, आशीष वर्मा, गणेश नायक, दीपा हर्बोला, बीना चौधरी, उमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद