छात्र के सुसाइड का मामला: सांसद अजय टम्टा के निजी सचिव समेत 4 के खिलाफ मुकदमा

खबर शेयर करें

मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अल्मोड़ा: यहां देवली गांव में बीते दिनों सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इसमें अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा के निजी सचिव समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में सांसद के निजी सचिव, उसकी पत्नी समेत अन्य पर कई आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

 

ये था मामला
देवली गांव (हवालबाग ब्लॉक) के घुराड़ी तोक निवासी सोबन सिंह जीना परिसर का छात्र तरुण दुर्गापाल (23) पुत्र हेम चंद्र दुर्गापाल ने बीती शक्रवार की देर रात सुसाइड कर लिया था। बताया जाता है आत्महत्या करने से पहले छात्र ने सुसाइड नोट अपनी बहन को भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

 

बताया जाता है कि इसमें मृतक ने सांसद अजय टम्टा के निजी सचिव पंकज जोशी पुत्र उर्वादत्त सहित अन्य पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में बीते रविवार को मृतक की बहन स्नेहा दुर्गापाल ने घुराड़ी निवासी पंकज जोशी पुत्र उर्वादत्त जोशी, उसकी पत्नी कविता जोशी, कमलेश दुर्गापाल, उमा दुबे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर बताया जाता है कि मृतका के सुसाइड नोट में पंकज जोशी को सांसद का निजी सचिव बताया गया है। इसमें प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया गया है। तहरीर में भी इसका जिक्र है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद