दुःखद: यहां सड़क हादसे में छात्र संघ सचिव की मौत

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य के टिहरी जिले में हुए सड़क हादसे में बड़ा अपडेट है। हादसे इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में टिहरी के पोखरी डिग्री कॉलेज की छात्र संघ की सचिव रितिका(ऋतु) 22 साल भी शामिल है। मृतका आज चम्बा में अपनी बहन के यहां जा रही थी। मृतका पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स में भी बेहद होनहार थी। उसके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसा आज सुबह उस वक़्त हुआ। जब गजा से चंबा आ रही ओवरलोड टाटा सूमो दुवाकोटी के पास खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में चालक समेत 17 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  तेज हुई तैयारियां- राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

तहसीलदार विनोद प्रसाद तिवारी ने बताया कि हादसे में धर्मवीर असवाल (46) पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम कठूड, रीतिका (21) निवासी ग्राम अमसारीगांव पुत्री दीपा सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल जगवीर सिंह (42) पुत्र रतन सिंह निवासी थंयूल ने नरेंद्रनगर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद