सफलता…..अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, हथियारों के साथ सरगना गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रूद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जंगल किनारे संचालित हो रही अवैध हथियारों की फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से सरगना को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ह‌थियारों का जखीरा बरामद किया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ईनाम की घोषणा की है।

एसएसपी टीएस मंजूनाथ ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गदरपुर के आर्यनगर में जंगल के किनारे एक सुनसान खेत में अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोपनीय जांच करायी गयी। तथ्य सही पाये जाने पर गदरपुर थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया। शुक्रवार को तीनों टीमों ने आर्यनगर के जंगल में एक साथ धावा बोला। मौके से फैक्ट्री को चलाने वाला सरगना मेहर सिंह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आठ देसी तमंचे, एक देसी रिवाल्वर, दो देसी बंदूक के अलावा 12 कारतूस बरामद हुए। साथ ही भारी मात्रा में असलाह बनाने के लिये उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह उप्र के रामपुर, रूद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर एवं कालाढूंगी क्षेत्र में हथियारों को बेचते हैं। उसका लड़का महेन्द्र सिंह और उसका बुआ का लड़का दर्श्ज्ञन सिंह निवासीगण गुलाब का मझरा, थाना केलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर भी इस धंधे में उसका सहयोग करते हुए हैं। महेन्द्र सिंह हथियारों की आपूर्ति करता है और दर्शन सिंह हथियार बनाने के काम में सहयोग करता है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों का आपराधिक इतिहास है। मेहर सिंह के खिलाफ गदरपुर और केलाखेड़ा में विभिन्न धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दर्शन सिंह के खिलाफ एक दर्जन और महेन्द्र सिंह के खिलाफ दो अभियोग पंजीकृत हैं। तीनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद