नैनीताल:आरोपी बोला मुझे पत्नी के चरित्र में शक था… तब मार डाला(वीडियो)

खबर शेयर करें

पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में और अवैध संबंध के शक में की थी बेरहमी से पिटाई


नैनीताल। जिले के थाना खनस्यूं क्षेत्र शराब के नशे में अंधाधुंध पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने बच्चों के सामने ही इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था और इसके बाद मौके से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कुमाऊं की प्राचीनतम रामलीला का भव्य शुभारंभ

ये था मामला
बीते 22 अगस्त 2026 को थाना खनस्यूं पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तल्ला ओखलकांडा में भीम सिंह पुत्र मानसिंह ने अपनी पत्नी डिक्री देवी की डंडों और चम्मच से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। दिल दहला देने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना अभियुक्त ने अपने चार मासूम बच्चों की मौजूदगी में की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रातभर घर में ही सोया रहा और अगली सुबह बच्चों को डरा-धमकाकर किसी को कुछ न बताने की हिदायत देते हुए फरार हो गया था। मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर पर थाना खनस्यूं में मामला किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: छूटे मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष शिविर


24 अगस्त को पुलिस ने आरोपी भीम सिंह को वडियाड लूगड़, काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को
न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की विवेचना जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:स्कूल में दिखा गुलदार, मची अफरा-तफरी

पुलिस पूछताछ में आरोपी भीम सिंह ने कबूल किया कि वह घटना के वक्त शराब के नशे में था। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद