भीमताल में 16 होमस्टे पर पर्यटन विभाग का छापा, तीन पर लगा 30 हजार का जुर्माना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिला पर्यटन विभाग ने भीमताल क्षेत्र में संचालित होमस्टे इकाइयों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या के नेतृत्व में विभाग की टीम ने भीमताल के 16 होमस्टे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन होमस्टे पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया, जबकि 7 अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


निरीक्षण के दौरान ‘पियो पैलेस’, ‘लेक माउंट’ और ‘रोज मैरी’ में पंजीकरण व संचालन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए तीनों इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा, नियमावली के अनुसार पर्यटकों को गर्म पानी की सुविधा न देने पर सरोज कुमार दुर्गा, श्याम नारायण गुप्ता, रिमानी जोशी, ममता जोशी, अफसर खान और अंशुमन मोहता सहित 7 संचालकों को 3 दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। वहीं निरीक्षण के समय ‘भीमताल इन’ बंद पाया गया। कार्रवाई के बीच टीम ने राघवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह घुराल, तनवेंद्र शेखर, सुरभा होमस्टे और दीप विला होमस्टे में व्यवस्थाएं दुरुस्त और गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध पाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा का रिजल्ट कल होगा घोषित

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि पर्यटकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी होमस्टे संचालकों को पंजीकरण, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाली इकाइयों के खिलाफ आगे भी ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद