अवैध संबंध का शक, प्रधान पति ने युवक पर किया हमला, गिरफ्तार, ये है पूरा मामला………..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां ताकुला विकास खंड के इसलना गांव में प्रधान पति ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। यही नही बीच बचाव करने आये युवक की मां और पिता को भी घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर कर दिया। जबकि उसकी मां का यहां जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ये बात सामने आ रही है कि आरोपी को अपनी ग्राम प्रधान पत्नी और घायल युवक की बीच अवैध संबंध का शक था।

ये था मामला
पुलिस के मुताबिक ताकुला ब्लाक के इसलना गांव का रहने वाला लक्ष्मण राम (30) ने गुरुवार की सुबह पड़ोसी किशन राम के घर गया। उसको घर से बाहर बुलाया। उस पर धारदार ​हथियार बड़िया टसे किशन पर हमला कर दिया। उसके गर्दन, हाथ और पैर में कड़ा प्रहार किया। वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव को आये किशन की मां और पिता पर भी हमला कर दिया। किसी तरह घायल किशन और उसकी मां को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। यहां से किशन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इसके बाद किशन को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि किशन राम की मां ने बताया कि आरोपी अपनी प​त्नी के ​चरित्र पर संदेह करता था। ताकुला चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ घायल किशन राम की पत्नी विमला देवी ने तहरीर दी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार सवार बदमाशों ने छात्रा का किया अपहरण, क्षेत्र में फैली दहशत

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद