पहाड़ में इलाज:::: ताकुला अस्पताल के स्टाफ ने बचाई गर्भवती महिला की जान, कराया सुरक्षित प्रसव, बागेश्वर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रसव कराने से………..(वीडियो)

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। पहाड़ में स्वास्थ्य सेवा राम भरोसे चल रही है। किसी अस्पताल में डॉक्टर हैं तो किसी में कुशल स्टाफ नहीं। लेकिन बागेश्वर जिले के जिला अस्पताल की हालत भी ठीक नहीं। यहां पर एक गर्भवती महिला को भर्ती करने के बाद उसका प्रसव कराने से डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। दर्द से कराह रही महिला को परिजन अल्मोड़ा को ला रहे थे। इस बीच महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे ताकुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए।

यहां पर डॉक्टर और स्टाफ ने महिला का इलाज शुरू किया। उसका सामान्य प्रसव कराया। महिला के परिजनों ने ताकुला स्टाफ का धन्यवाद अदा किया। ग्राम चोनौला निवासी दीपा(28) पत्नी नीरज को बीते शाम प्रसव पीड़ा हुई। उसको परिजन बागेश्वर के जिला अस्पताल लेकर आये। यहां पर उसका इलाज किया। लेकिन आज दिन में डॉक्टरों ने महिला का प्रसव कराने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सेवा आयोग इस दिन से करेगा समूह ग परीक्षा के अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापित

परिजनों के मुताबिक बागेश्वर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि महिला का अस्पताल में प्रसव कराने संभव नहीं है। डॉक्टरों ने महिला को अल्मोड़ा रेफर कर दिया। परिजन महिला को अल्मोड़ा ला रहे थे। इस बीच महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला बेहोश हो गई। इस पर परिजन उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला लाये।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि, दिए यह निर्देश

यहां पर महिला की जांच की गई। डॉ. श्रेया सागर, एनसी जोशी, पूनम भाकुनी, योगेश ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। ताकुला अस्पताल के फार्मासिस्ट एनसी जोशी ने बताया कि महिला के परिजनों ने बताया कि वह पहले गर्भवती महिला को जिला अस्पताल बागेश्वर लाये।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम डिपो की अयोध्या-लखनऊ सेवा में लगा ब्रेक, ये बताई जा रही वजह

यहां पर उन्होंने महिला को अल्मोड़ा रेफर किया। महिला जब उनके अस्पताल में आई। वह बेहोश थी। उसका इलाज करने के बाद उसका सामान्य प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दे दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद