हैलो……. मैं डीएम वंदना बोल रहीं हूं, मेरे रिश्तेदारों का काम कर देना……….. फर्जी डीएम बनकर आरएसआई से फोन पर की बात

खबर शेयर करें

दर्ज हुआ मुकदमा, जांच शुरू

अल्मोड़ा न्यूज। कुछ दिन पहले डीएम वंदना की फ़ोटो लगाकर अफसरों को व्हाट्सएप में मैसेज भेजने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ। अब एक और नया मामला बेहद चर्चा में आ गया है। एक महिला ने डीएम के नाम से फर्जी तरीके से बात कर राजस्व उप निरीक्षक (आरएसआई) से फोन में बात की। कहा इनका काम जल्द कर देना। यह मामला काफी चर्चा में है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजस्व उप निरीक्षक (आरएसआई) से फोन में बात करने वाली महिला ने कहा कि मैं वंदना डीएम अल्मोड़ा बोल रहीं हूं, ये लोग मेरे खास रिश्तेदार हैं। शक होते ही आरएसआई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सनसनी: मैकेनिक को बेरहमी से पीटा, मरा समझकर कोसी पुल के पास फेंका

मामला भिकियासैंण तहसील के क्वैराला क्षेत्र का है। राजस्व उप निरीक्षक पंकज सिंह फर्त्याल ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

इसमें कहा कि चार जुलाई को सुबह करीब 11 बजे ग्राम क्वैराला के हरेंद्र सिंह ने भूमि तस्दीक संबंधी अपने पिता नरेंद्र सिंह का हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थनापत्र दिया। उसी शाम करीब 6 बजे हरेंद्र सिंह और उनका चचेरा भाई करन सिंह चौकी आवास पर पहुंचे। करन ने अपने फोन देते हुए कहा कि डीएम बात करने को कह रहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सनसनी: मैकेनिक को बेरहमी से पीटा, मरा समझकर कोसी पुल के पास फेंका

फोन लेने पर दूसरी ओर से एक महिला ने बोला कि वह डीएम वंदना हैं। उस महिला ने कहा कि यह लोग उनके खास रिश्तेदार हैं। डीएम बनकर महिला ने उनका कार्य शीघ्र करने को कहा। उस वक्त हरेंद्र दूसरे कमरे में था। अगले दिन भूमि की तस्दीक भी कर दी गई।

आरएसआई ने अपने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पूरी जानकारी दी। तहसीलदार ने डीएम से वार्ता कर पुष्टि की।

डीएम ने आरएसआई को उनकी ओर से कोई भी काल नहीं किए जाने की बात कही। जिसके बाद फर्जी तरीके से अनावश्यक दबाव बनाने के लिए षड्यंत्र रचने का मामला प्रकाश में आया। इससे डीएम की छवि भी धूमिल की गई। इधर तहरीर के आधार पर पुलिस ने करन और अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 419 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सनसनी: मैकेनिक को बेरहमी से पीटा, मरा समझकर कोसी पुल के पास फेंका

एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि फर्जी तरीके से काल करने का मामला सामने आया है, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद