कुमाऊं: दोस्त के आंखों के सामने बाइक सवार को ले गया बाघ…. इस इलाके की है घटना

खबर शेयर करें

रामनगर: कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के सर्पदुली रेंज के मोहान में हाईवे से बाइक सवार युवक को बाघ उठा ले गया। उसका साथी शोर मचाता रह गया। लेकिन बाघ युवक को खींचता हुआ जंगल में ले गया। पुलिस व वन विभाग की टीम ने रात तक लापता युवक की खोज की लेकिन अंधेरा होने की वजह से उसका पता नहीं चल पाया।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के तहसील हसनपुर गांव जिहल(25) निवासी अफसारुल उर्फ भूरा पुत्र बाबू अपने साथी अनस पुत्र शकील अहमद के साथ घूमने के लिए निकले थे। वह पहले नैनीताल फिर रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा घूमने निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुल से गौला नदी में कूदे राम सिंह की लाश मिली

शनिवार देर शाम को अल्मोड़ा से वाया रामनगर होते हुए वह अमरोहा को जा रहे थे। बाइक अनस चला रहा था। रात सवा आठ बजे वे रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के मोहान क्षेत्र में पहुंचे। इस बीच घात लगाए बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

हमले से बाइक अनियंत्रित हुई तो दोनों सड़क पर गिर गए। बाघ पीछे गिरे अफसारुल को खींचकर जंगल को ले गया। शोर मचाते हुए हिम्मत जुटाकर अनस बाइक उठाकर मोहान चौकी पहुंचा। इसके बाद सीटीआर का स्टाफ व रामनगर कोतवाल अरुण सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।इसके बाद अफसारुल की तलाश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं:भारी बारिश के चलते मंदिर के कपाट बंद,सीढ़ियों तक पहुंचा नदी का पानी

उसका पता नहीं चला। वन बीट अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि मौके से खून के निशान मिले हैं। बाघ युवक को कोसी नदी की ओर ले गया है। खोजबीन की जा रही है। अनस ने बताया कि वह घूमने के लिए निकले थे। अंधेरा होने की वजह से सामने बाइक की हेड लाइट से बाघ नहीं दिखा। क्योंकि बाघ सड़क किनारे झाड़ी में छिपा था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं:भारी बारिश के चलते मंदिर के कपाट बंद,सीढ़ियों तक पहुंचा नदी का पानी

उसने जैसे ही झपट्टा मारा तो एक पल के समझ नहीं आया कि क्या हुआ। बाघ देखकर उसके होश उड़ गए। जब तक उसका दोस्त उठने की कोशिश करता बाघ ने उसे अपने जबड़े में दबोच लिया। झपटने के दौरान बाघ का पंजा उसे भी लगा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद