Subscribe our YouTube Channel

एलटी शिक्षकों की उपेक्षा पर पूर्व जिला मंत्री ने कही ये बात

खबर शेयर करें

Haldwani news: एलटी के शिक्षकों की विभाग में लगातार हो रही उपेक्षा पर पूर्व जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल डॉ. विवेक पाण्डेय ने निराशा और कड़ा विरोध किया है।
यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अन्य अन्य पदों पर निरंतर पदोन्नति हो रही हैं। लेकिन एलटी शिक्षकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति लगातार कई वर्षों से बाधित है। जो कि निराशापूर्ण और अन्याय पूर्ण है।

अभी बीआरपी, सीआरपी के पदों पर केवल प्रवक्ता को पदों को पात्र बनाए जाने पर आपत्ति करते हुए कहा कि यह चूंकि समग्र शिक्षा अभियान के पद हैं। 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए हैं। इसमें एलटी शिक्षकों को पात्र ना बनाया जाना उनके साथ अन्याय पूर्ण व दुर्भाग्यपूर्ण व्यवस्था है। डॉ.विवेक पाण्डेय इसका विरोध करते हुए कहा कि पात्रता हेतु एलटी के शिक्षकों को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि

अन्यथा इस अन्याय पूर्ण व्यवस्था का विरोध किया जाएगा और साथ ही साथ इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments