अल्मोड़ा… स्कूल में शिक्षकों ने छात्रों को दिया सरप्राइज, चकित हो गए छात्र, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अबकी बार हर साल की तरह सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने अधिकांश स्कूलों में बाल दिवस के मौके पर छात्रों को बड़ा सरप्राइज दिया। कोई शिक्षक गिफ्ट ले गया। कोई छात्रों को देने के लिए पुस्तक। किसी ने छात्रों की पसंद का भोजन कराया। तो किसी ने छात्रों की फरमाइश पूरी की। किसी स्कूल में प्रतियोगिता भी कराई गई। छात्र शिक्षकों की ओर से मिले इस प्यार और स्नहे से गदगद हो गए।

चेलछीना में ऐसे मनाया बाल दिवस

दन्या। राउमावि चेलछीना में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक बसंत कुमार भट्ट एवं एसएमसी अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इस मौके पर विद्यालय में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें लेमन रेस प्रतियोगिता में सीता भट्ट प्रथम, ललिता नेगी द्वितीय और लता पांडे तृतीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर रेस में अनिल भट्ट प्रथम, बसंत पांडे द्वितीय तथा गौरव पांडे तृतीय स्थान पर रहे। फ्रॉग रेस में नीरज पांडे प्रथम, हेम पांडे द्वितीय तथा भावना पांडे तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए विशेष भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नितेश कांडपाल ने किया। इस मौके पर कविता चौबे ललिता गैड़ा चंद्रा देवी आनंदी देवी सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान समाप्त, पांच सीटों पर इतने फीसदी वोटिंग
राउमावि चेलछीना

दन्या में ये किया गया आयोजन

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दन्या में भी बाल दिवस मनाया गया। यहां पर छात्रों को विशेष भोज कराया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने पंडित नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के प्रति उनके खास लगाव के बारे में जानकारी दी। अंग्रेजी के शिक्षक त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने बताया कि आज के समय मे नेहरू जी के विचार बेहद प्रासंगिक हैं। उन्होंने बच्चों के भविष्य और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए जो बात कही। वह काफी महत्वपूर्ण है। आज के समय में बच्चों को नेहरू की जीवनी को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा संसदीय सीट में पहले 2 घंटे में ये रहा मतदान प्रतिशत

बिष्ट ने छात्रों से कहा कि किताबों की शिक्षा के साथ साथ छात्र सामाजिक क्षेत्र में अपनी भूमिका बढ़ाए। इससे समाज को मजबूती मिलेगी। छात्रों से यह भी कहा कि सोशल मीडिया और मोबाइल का प्रयोग सिर्फ आवश्यक कार्य के लिए ही करें।

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर महिला कैदी से पुलिस वैन में दो कैदियों ने किया दुष्कर्म

इस मौके पर बहादुर सिंह रावत, केएस मेहता, जीवानंद जोशी, केएस, धामी, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, केएस मनराल, निर्मल प्रसाद मिश्रा, प्रकाश चंद्र डोरबी, ललित जोशी,राजदीप भारती, ममता बिनवाल, ऊषा रानी,दीप्ति पांडेय, सरोजिनी धपोला आदि मौजूद रहे।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दन्या

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद