अल्मोड़ा में शिक्षकों में सरकार के खिलाफ गुस्सा, दिया धरना

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। मण्डलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सहित कई मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के बैनर तले शिक्षकों ने आज मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना दिया।

इस मौके पर आयोजित सभा में शिक्षकों ने सरकार पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालयों में प्रवक्ताओं, प्रधानाध्यापकों तथा प्रधानाचार्यों के‌ पद वर्षों से रिक्त हैं लेकिन छात्र हितों की बात करने वाली सरकार को इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों की कई मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन आज तक इनके शासनादेश जारी नहीं हो पाए हैं। जिससे विभाग की कार्य प्रणाली का पता चलता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ महाविद्यालय में हंगामा, पैट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गए छात्र

उन्होंने कहा की अब शिक्षक अपनी उपेक्षा बरदास्त नहीं करेंगे। मांगे पूरी होने तक आन्दोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के मण्डलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने धरना स्थल पर आकर शिक्षकों को अपना समर्थन दिया।

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी ने की संचालन जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने किया। इस मौके पर मण्डलीय मंत्री रविशंकर गुसाईं, उपाधयक्ष महेन्द्र पटवाल, कोषाध्यक्ष नीरज सचान, प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पंत, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां धधकी भीषण आग- जलकर खाक हो गई 22 झोपड़ियां

संयुक्त मंत्री कैलाश रावत, महिला संयुक्त मंत्री अजरा परवीन, कोषाध्यक्ष किशन खोलिया, मीडिया प्रभारी नितेश काण्डपाल, संगठन मंत्री मदन भण्डारी, आय व्यय निरीक्षक जीवन नेगी, धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष राजू महरा, ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, मंत्री जीवन तिवारी, ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष शंकर भैसोड़ा।

भैंसियाछाना ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश बिष्ट, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द रावत, मंत्री नवीन वर्मा, माधौ सिंह बिष्ट, स्यालदे ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रावत, लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष तारा सिंह बिष्ट, मंत्री गिरीश पाण्डे, दिवाकर जोशी, नंदाबल्लभ पाण्डे, मेघा मनराल, बीडी पंत, डा0 बृजेश डसीला, धन सिंह धौनी, जगदीश पांडे, त्रिभुवन उपाध्याय, दीपा उप्रेती, ललित पाठक।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट पहुंचा उत्तराखंड के जंगल धधकने का मामला, उठी यह मांग

द्वाराहाट ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश जोशी, मंत्री बिशन सिंह अधिकारी, रेनू डांगला, नीलम पुरी, चौखुटिया ब्लॉक अध्यक्ष शिवानी बौठियाल, देवकी नंदन जोशी, गीता शर्मा, विरेंद्र सिजवाली, गुरूदीप राणा, गिरीश बिष्ट, जीवन लाल साह, दीप जोशी,बचन सिंह, रमेश राम, ललित मोहन सिंह, रमेश पांडे सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद