उत्तराखंड… शिक्षक संघ का चुनाव आज, वोटिंग शुरू, ये हैं दावेदार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है। पांच पदों के लिए 31 दावेदार मैदान में हैं। देर शाम तक किस पद पर किस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इसका फैसला भी हो जाएगा। करीब तीन हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं इस वोटिंग में भाग लेंगी।

हालांकि गुरुवार को जीआईसी परिसर में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन के बीच चुनाव की गहमा-गहमी रही। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष में सात, महामंत्री में सात, संयुक्त मंत्री में चार और सबसे अधिक कोषाध्यक्ष पद में दस प्रत्याशियों सहित कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।

यह भी पढ़ें 👉  अगले कुछ दिन सामान्य रहेगा मौसम, इस दिन से लेगा करवट

ये हैं दावेदार
अध्यक्ष पद के लिये मुकेश प्रसाद बहुगुणा, सोहन सिंह माजिला, रविंद्र सिंह राणा, राम सिंह चौहान, उपाध्यक्ष में डॉ. नंदन सिंह बिष्ट, राजकुमार चौधरी, शिशुपाल सिंह चौधरी, वंदना चौधरी, महेश चंद्र जोशी, नरेंद्र प्रसाद बंगवाल, डॉ. कृपाल सिंह भंडारी, महामंत्री पद पर एकता रस्तोगी, शिव सिंह नेगी, रमेश चंद्र पैन्यूली, प्रमोद कुमार, बलवंत सिंह नेगी, गिरीश पनेरू, डॉ. अंकित जोशी और संयुक्त मंत्री पद पर चंद्रदीप सिंह बिष्ट, प्रकाश भंडारी, योगेश चंद्र घिल्डियाल, जगदीश सिंह बिष्ट और कोषाध्यक्ष पद में कांतीशरण सिंह कठैत, अर्जुन राणा, नरेश बिष्ट, टीका प्रसाद डिमरी, जगदीश प्रसाद बलोधी, भरतमणि नैथानी, लक्ष्मण सिंह सजवाण, आशीष भारती, गणेश चंद्र पाठक चुनाव मैदान में हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद