अल्मोड़ा में व्यापार मंडल ने ऐसे जताया विरोध,सरकार को ताली, थाली और शंखनाद कर दी चेतावनी…………….

खबर शेयर करें

 

 

अल्मोड़ा: कोविड कर्फ्यू के बीच बाजार खोलने की मांग अब तेज होने लगी है। मंगलवार को नगर में व्यापारियों ने बाजार खोलने की मांग को लेकर विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि सरकार की नई गाइडलाइंस से वह खुश नही है। उन्होंने सरकार से बाजार खोलने की समय सीमा 2 बजे तक किये जाने की मांग की। यहां व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले शिखर तिराहे के पास विरोध जताया। व्यापारियों ने ताली, थाली और शंखनाद कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  डेंगू रोग रोकथाम की जानकारी दी

 

प्रदेश प्रवक्ता मंगल सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने कहा वह सरकार से मांग करते हैं बाजार खुलने की समयसीमा कम से कम दोपहर 2 बजे तक की जाये। वहीं कोरोना संक्रमण के दौर में जो आक्सीजन सिलेंडर व्यापरियों के उठाये गये थे अब उन्हें वापस किये जायें, क्योंकि जिला व बेस में आक्सीजन प्लांट अब कार्य करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा- अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत

 

 

वक्ताओं ने कहा कि कोविड कर्फ्यू के चलते व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। टैक्सों के बिल, दुकानों का किराया व बच्चों की स्कूल फीस तक जमा करनी मुश्किल हो चुकी है। वर्तमान में मिठाई की दुकानें, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर, कास्मेटिक की दुकानें, जिम व अन्य लघु दुकानें नहीं खुलने से व्यापारी वर्ग में बहुत नाराजगी है। इसलिए सरकार जल्द बाजार खोले।

यह भी पढ़ें 👉  युवती को शादी का झांसा देकर किया दुराचार, अब धमका रहा आरोपी

 

 

इस मौके पर महासचिव राम प्रकाश निरंकारी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला संगठन मंत्री गणेशदत्त जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, दिक्षित जोशी, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, मोहम्मद निशाद, सचिव जगत तिवारी, अमित गुप्ता, विनय गुप्ता, फिरोज कुरैशी, करन पांडे आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद