अल्मोड़ा न्यूज…… अल्मोड़ा के अजय बिष्ट का शव मिला, अप्रैल माह में हुआ था विवाह, पिता हैं व्यवसाई

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के लिए बेहद दुखदाई खबर है। जिस अजय बिष्ट की सलामती के लिए अल्मोड़ा के लोग दुआ कर रहे थे। उसका आज शव मिल गया। इससे नगर में शोक की लहर छा गई।

नगर के गोपालधारा निवासी अजय बिष्ट पुत्र डी एस बिष्ट उत्तरकाशी में निम की टीम के साथ द्रौपदी का डाँडा में हुए हादसे के बाद लापता था। उसकी काफी तलाश की गई। वह नही मिल पाया। लोग उसकी सलामती के लिए दुआ मांग रहे थे। आज सुबह मनहूस खबर आई। उसका शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के लिए बड़ी सौगात,मिलेगा ये बड़ा फायदा


यह खबर मिलते ही नगर में लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। अजय ने 12वी तक कि पढ़ाई आर्मी स्कूल अल्मोड़ा से की। स्तानक SAS मोहाली से किया। इस साल अप्रैल में अजय की शादी अल्मोड़ा निवासी सिल्का सिंह नेगी से हुई थी।
अजय ने निम से एडवेंचर मे एडवांस कोर्स करने के लिये संस्थान में दाखिला लिया था।अजय शरू से ही पर्वतारोहण का शौकीन रहा है और अल्मोड़ा के ही कसार देवी क्षेत्र मे कैफ़े भी चलता था। अजय के पिता का अल्मोड़ा शहर मे नागराज होटल है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में यहां कूड़ादान ही चोर ले गए चोर, यहां की है घटना

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद