मार्निंग वाक पर निकले प्रोफेसर का शव मिला……….

खबर शेयर करें

 

नैनीताल: कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में कामर्स के प्रोफेसर पद से करीब 12 साल पहले रिटायर हुए रैमजे अस्पताल क्षेत्र निवासी प्रोफेसर एनएस राणा का आज नैनी झील में शव मिला।

 

यह भी पढ़ें 👉  बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मल्लीताल से तल्लीताल को आ रही डीएसबी परिसर की दो छात्राओं ने एक शव को पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद शव को निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की महिला की हत्या, फैली सनसनी

कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लोगों से पूछताछ में शव की शिनाख्त रैमजे अस्पताल निवासी प्रो .एनएस राणा के रूप में हुई है। शव के पास से मास्क, रुमाल और 1250 रुपये बरामद हुए है। मृतक के पुत्र डॉ महेंद्र राणा ने बताया कि वह रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। गुरुवार को भी वह सुबह करीब सात बजे घर से निकले थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद