दूल्हा करता रह गया इंतजार,जयमाला के बाद मंडप से प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन

खबर शेयर करें

खबर उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के बखिरा इलाके से जुड़ी है। यहां रविवार की रात आई बरात में जयमाला के बाद मंडप से दुल्हन अपने गांव के प्रेमी के साथ भाग गई। जब काफी देर तक दुल्हन नहीं मिली तो बिना शादी के रात में बरात लौट गई।

बताया जाता है की 21 साल की युवती की शादी उसके परिजनों ने बेलहर क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। शादी रविवार को होनी थी। इसके लिए सारी तैयारी की गई। जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी के रस्म की तैयारी चल रही थी। अचानक रात दो बजे दुल्हन मंडप से किसी बहाने निकली और फिर गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी के लिए लड़की वाले दुल्हन की तलाश करने लगे। लेकिन दुल्हन घर में नहीं मिली। इस बात की जानकारी जब दूल्हा पक्ष को हुई तो लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। दुल्हन के नहीं मिलने से शादी का रस्म संपन्न नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें 👉  सात दिनों से लापता इंजीनियर का नहीं लगा सुराग, इंजीनियरों ने जताया रोष
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद