कुमाऊं: फौजी के खिलाफ मुकदमा, ये है मामला……….

खबर शेयर करें

आरोपी की नहीं हुई है गिरफ्तारी

खबर चम्पावत जिले से है। यहां एक फौजी पर शादी का झांसा देकर एक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार पाटी ब्लॉक निवासी एक छात्रा चम्पावत में पढ़ाई करती है। करीब चार साल पूर्व छात्रा की मुलाकात चम्पावत मुख्यालय के नजदीकी गांव निवासी रंजीत बोहरा नाम के युवक से हुई थी।रंजीत सेना का जवान बताया जा रहा है। छात्रा का आरोप है कि रंजीत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। मुंह खोलने पर छात्रा को धमकी भी दी गई। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त के निर्देश- वनाग्नि की सूचना पर हो त्वरित कार्रवाई, न बरतें लापरवाही
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद