Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, पटाल बाजार और महिला अस्पताल को लेकर …..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को समझना है तो उसको को समझने के लिये हमको अल्मोड़ा आना चाहिये। यहां से हम पूरे उत्तराखण्ड को समझ सकते हैं। सीएम यहां हवालबाग में आजीविका महोत्सव में सम्बोधित कर रहे थे।

धामी ने कहा कि हमारी पहाड़ की महिलाएं और पुरुष बेहद अच्छा काम कर रहे हैं। ये बहने जो उत्पाद बना रही हैं। ये उत्पाद काफी अच्छे हैं। मैं सभी को बधाई देता हूं। पूरा विकास तभी सम्भव है। जब सब एकजुट होकर कार्य करेंगे। सीएम ने कहा कि हम अल्मोड़ा को आदर्श अल्मोड़ा बनाना चाहते हैं। अल्मोड़ा ध्वजवाहक के रूप में हमेशा आगे रहा है। चाहे संस्कृति हो या शिक्षा। हम अल्मोड़ा को पुराने स्वरूप में लाना चाहते हैं। 2025 में हम देश के सबसे अच्छे राज्यों में शामिल होंगे। हमारी सरकार हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। आरबीआई हवालबाग भी बहुत अच्छा काम कर रही है। हमारी सरकार हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का कमाल है। हम हर क्षेत्र में आज आगे हैं।

इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महेश नेगी, रघुनाथ सिंह चौहान, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, अनिल शाही आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
1 Comment
Inline Feedbacks
View all comments