Subscribe our YouTube Channel

उत्तराखंड::::: मुख्यमंत्री ने दिए इस भर्ती के जांच के आदेश…….

खबर शेयर करें

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 2015-16 में हुई एसआई भर्ती की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जांच में दोषी पाए जाने वालों पर रासुका और गैंगस्टर लगाया जाएगा और संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

2015-16 में हुई एसआई भर्ती की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जांच में दोषी पाए जाने वालों पर रासुका और गैंगस्टर लगाया जाएगा और संपत्ति भी जब्त की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय ने दरोगा भर्ती की विजिलेंस या किसी दूसरी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। इस सिफारिश से इस बैच के दरोगाओं में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि

पंतनगर विश्वविद्यालय ने दरोगाओं के 339 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती घपले के अलावा दो और भर्तियों की जांच एसटीएफ को मिलने के बाद 2015-16 की भर्ती पर सवाल उठाने वाली तमाम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। लगातार सवाल उठ रहे थे कि दूसरी भर्तियों में खुलासे करने वाला पुलिस महकमा अपनी ही भर्तियों की जांच क्यों नहीं कर रहा है? विभागीय सूत्रों ने बताया कि पुलिस ही पुलिसकर्मियों की जांच करती तो इस पर सवाल उठने लाजिमी थे। इसी कारण पुलिस मुख्यालय ने इसकी जांच विजिलेंस या किसी दूसरी स्वतंत्र एजेंसी से कराने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments