इस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सैक्स रैकेट चला रहे थे दंपत्ति, पुलिस ने लड़कियों के साथ पकड़ा तो खुला राज, भेजे जेल

खबर शेयर करें

देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ‌किया है। इस रैकेट को पति-पत्नी संचालित कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि काफी लंबे समय से एक दंपत्ति शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देह व्यापार चला रहा है और महिलाओं की सप्लाई कर रहा है। जब पुलिस ने सूचना की जांच पड़ताल की तो पुलिस को जांच पड़ताल में सब बातें पता लगी और दंपति पर लगे आरोप भी सच पाए गए। इसके बाद पुलिस ने प्लान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने की शुरुआत की। जिसके तहत पुलिस ने कुठाल गेट बैरियर पर चेकिंग की और पुलिस ने दोनों दंपतियों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा- सीएम ने जनता से लिया फीड बैक, अफसरों को दिए ये निर्देश

पूछताछ के दौरान दोनों दंपतियों के साथ में गाड़ी में दो लड़कियां भी मौजूद थी। जब पुलिस ने उनसे उन दोनों लड़कियों के बारे में पूछा तो वे पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछा तो दोनों ने सच उगल दिया। आरोपियों की पहचान संदीप अग्रवाल और सपना अग्रवाल के रूप में हुई है। बता दें कि दोनों पति-पत्नी देहरादून क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर जाकर महिलाओं की सप्लाई किया करते थे और उसके एवज में वे मोटा पैसा कमाते थे। जब पुलिस ने दोनों को पकड़ा उसे वक्त भी वे दोनों महिलाओं की सप्लाई करने देहरादून में ही कहीं जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  आंगन से बच्चे को ‌ले गया गुलदार, सुबह घर के पास झाड़ियों में मिला शव

दोनों ने पुलिस को बताया कि दोनों देह व्यापार हेतु महिलाओं की सप्लाई करने का काम करते हैं और इसी क्रम में वह दोनों महिलाओं को मसूरी ले जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। दोनों ने बताया कि वह जरूरतमंद महिलाओं को देह व्यापार में जबरन घसीटते थे। जब पुलिस ने गाड़ी में मौजूद में महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे दोनों गरीबी और मजबूरी के कारण इन दोनों पति पत्नी द्वारा पैसों का लालच दिए जाने की वजह से देह व्यापार में संलिप्त हुईं। पुलिस ने दोनों पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू किया और अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद