अल्मोड़ा ब्रेकिंग……. कार खाई में गिरी चालक की मौत

खबर शेयर करें

अल्‍मोड़ा: यहां धौलादेवी ब्लॉक के भनोली रोड पर पलौली के पास कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को अल्मोड़ा रेफर किया गया है। बताया जाता है हादसा शुक्रवार सुबह 10 बजे हुआ। भनोली तहसील के तड़कोट गांव निवासी की कार यूके 01 सीए 7601 पंकज सिंह रावत (24) को गुणादित्य से काफलीखान के लिए रवाना हुआ। वाहन में तड़कोट गांव के ही गोपाल सिंह गैड़ा की पुत्री किरन,9 साल का नंदन उर्फ नंदू भी बैठा था। भनोली रोड पर पलौली के तीखे मोड़ पर चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। वाहन डेढ़ सौ मीटर गहरे में समा गया। पूर्व प्रधान भनोली गणेश बिष्ट ने आसपास के लोगों को दी। बुलवाया। पूर्व प्रधान अपने निजी वाहन से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले गए। यहां चालक पंकज ने दम तोड़ दिया। घायल 24 साल की किरन व उसके नौ वर्षीय भाई नंदू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: नशे में कार चला रही महिला को, पुलिस ने ऐसे पकड़ा, कार सीज
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद