कुमाऊं में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंसन, 1 की मौत, 100 से अधिक लोग निगरानी में, शेरवुड क्षेत्र को माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बनाया……. ये है वजह

खबर शेयर करें

हल्द्वानी न्यूज: कुमाऊं मंडल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नैनीताल जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 100 से अधिक लोग निगरानी में हैं। जबकि नैनीताल में जिला प्रशासन ने शेरवुड क्षेत्र को माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बनाया है। राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने बताया कि नैनीताल निवासी 70 साल के बुजुर्ग कई बीमारियों से ग्रस्त थे। उन्हें निमोनिया भी था। लंबे समय से भर्ती थे। उन्हें जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित भी रहे थे। अस्पताल में एक और महिला कोरोना पाजिटिव भर्ती है। उसकी डिलीवरी हुई है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं। इधर हल्द्वानी के डीआरडीओ अस्पताल में कोविड मरीज की मौत बाद नैनीताल में भी अलर्ट है। बताता जाता है कि मृतक की पत्नी शहर के प्रतिष्ठित कालेज शेरवुड में शिक्षिका भी है। इसलिए जिला प्रशासन ने शेरवुड क्षेत्र को माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बना दिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में कैंप लगाकर विद्यालय कर्मचारियों और संपर्क में आए लोगों के कोविड सैंपल लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: आज ये रहेगा ट्रैफिक प्लान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद