Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा…..जिस बुजुर्ग महिला को गुलदार के मारने का अंदेशा था, वह मिली सही सलामत, 50 से अधिक लोगों की टीम करती रही तलाश….. ऐसे मिली महिला, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। जिस बुजुर्ग महिला को लोग गुलदार के मारने का अंदेशा जताया रहे थे। वन विभाग और राजस्व विभाग की 50 से अधिक लोगों की टीम महिला की तलाश में जुटी रही। लाठी डंडों को लेकर टीम कई किमी तक पैदल सफर करते रहे। वह महिला घर से एक किमी के दायरे में जिंदा मिली। फिलहाल वन विभाग और परिजनों ने राहत की सांस ली है।

ये है मामला
बीते मंगलवार की शाम द्वाराहाट कस्बे से करीब 12 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम नाहर (छब्बीसा) तहसील द्वाराहाट निवासी शांति देवी (70) पत्नी विपिन चन्द्र पाठक अचानक अपने घर से ग़ायब हो गई। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी कि महिला को आंगन से गुलदार घसीट कर ले गया। इस पर वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। रात में महिला की तलाश को सर्च अभियान चलाया गया। वन विभाग की टीम रात भर महिला की तलाश में जुटी रही। अल्मोड़ा से भी अफसर मौके पर पहुँच गए। दिन में द्वाराहाट, रानीखेत रेंज के अलावा राजस्व विभाग की 50 से अधिक लोगों की टीम महिला की तलाश में जुटी रही। शाम को महिला घर से एक किमी के दायरे में एक गधेरे के पास बैठी हुई मिली। इस पर गांव के लोगों के अलावा वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।

द्वाराहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मदन लाल टम्टा ने बताया कि बीती रात से महिला की तलाश की गईं। आज महिला सकुशल मिल गई। उन्होंने बताया कि महिला से जानकारी ली जा रही है। वह घर से क्यों चली गई। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों की सूचना पर उन्होंने सर्च अभियान चलाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments