फिल्म अभिनेता राघव जुयाल लोगों की मदद को अल्मोड़ा पहुंचे, क्या कहा उन्होंने आप भी सुनें

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। फ़िल्म अभिनेता, नृतक और कोरियोग्राफर राघव जुयाल इन दिनों राज्य में कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की मदद कर रहे हैं। वह कई संस्थाओं के माध्यम से अब तक कई लोगों की मदद कर चुके हैं। सोमवार को राघव जुयाल अल्मोड़ा पहुंचे। यहां एसएसजे परिसर के खेल मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ उमेश कुमार सहित अन्य लोग भी थे। इस दौरान राघव ने कहा हम लोकल लड़के हैं। हम बस लोगों की मदद करना चाह रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि अभिनेता ने आक्सीमीटर,दवाएं आदि क्षेत्र में वितरण के लिए दी हैं।राघव यहां पर हैलीकॉप्टर से पहुँचे थे, इसके बाद वह दूसरे जिले में मदद को रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

1 thought on “फिल्म अभिनेता राघव जुयाल लोगों की मदद को अल्मोड़ा पहुंचे, क्या कहा उन्होंने आप भी सुनें”

Comments are closed.