Subscribe our YouTube Channel

अजब गजब: दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौटा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…..

खबर शेयर करें

उन्नाव: लड़के वालों को लड़की पक्ष के लोगों से दहेज की मांग की खबरें आपने कई बार सुनी होंगी। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है वह पूरी तरह से अलग है। यहां लड़के वालों ने नहीं बल्कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों से मांग-जांच कर दी। दरअसल चढ़ावे में जेवर व कपड़े कम लाए जाने पर लड़की पक्ष भड़क उठा तभी दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मामला पुलिस की चौखट पर पहुंच गया। लड़की पक्ष दहेज मांगने का आरोप लगाते रहा। काफी मान मनौव्वल के बाद भी लड़की शादी को तैयार नहीं हुई। तब लड़के पक्ष से शादी का खर्च लड़की पक्ष को अदा करने के बाद बारात वापस लौट गई।

मामला उन्नाव जिले की सफीपुर कोतवाला क्षेत्र का है। बताते हैं कि बह्मना न्याय पंचायत के शेरपुर खुर्द गांव के रहने वाले पप्पू की बेटी शुक्रवार शाम शादी थी। लखनऊ थाना कृष्णानगर के बंदीखेड़ा गांव निवासी राम सजीवन के बेटे सुरेंद्र शाम बारात लेकर शेरपुर खुर्द गांव पहुंचा था। 18 मई को तिलक की रस्म अदा हुई थी। बारात का स्वागत सत्कार करने के बाद द्वारचार और फिर जयमाल की रस्म अदा की गई। बारातियों को सम्मान के साथ खाना खिलाया गया। बारी सात फेरे लेने की आई तो इसी बीच वर पक्ष से चढ़ावे के जेवर व कपड़े भेजे गए। जिसको देख कन्या पक्ष में कानाफूसी शुरू हो गई।

लड़की पक्ष ने जेवर व कपड़े कम लाने का आरोप लगाया। जिसपर दोनों पक्षों के बीच जमकर नोंकझोंक शुरू हो गई। इसकी भनक दुल्हन को लगी, तो वह भी चढ़ावे के जेवर देखने पहुंच गई। दुल्हन जेवर देखते ही भड़क गई और शादी से इंकार कर दिया। वर पक्ष से काफी प्रयास किए जाने के बाद भी लड़की ने शादी के फेरे लेने को तैयार नही हुई। मामला कोतवाली पहुंचा। जहां दोनों पक्षो के बीच घंटों हुई पंचायत के बाद खर्च का हिसाब कर दूल्हा बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments