प्रेमी ने पहले खुद पर आग लगाई, फिर प्रेमिका कोे गले लगा लिया, एक की मौत, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

बड़ी हैरान करने वाली खबर है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के शादी से इनकार करने के बाद खुद पर आग लगा ली। इसके बाद वह प्रेमिका से गले लग गया। इसमें युवक की मौत हो गई जबकि प्रेमिका भी काफी जल गई। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों डा. बाबा साहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में पीएचडी कर रहे थे। प्रेमी सोमवार को अपनी प्रेमिका से मिलने गया और प्रेमिका से शादी करने के लिए जिद करने लगा। प्रेमिका ने इस पर इनकार कर दिया। गुस्से में आये प्रेमी अपने साथ लाये पैट्रोल खुद पर डाल दिया और आग लगा दी। इसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका के गले लग गया। वहां पर जो लोग मौजूद थे। उन्होंने आग बझुाई। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां पर प्रेमी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं:भारी बारिश के चलते मंदिर के कपाट बंद,सीढ़ियों तक पहुंचा नदी का पानी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद