Almora के ग्रामीण की हत्या, ये है वजह

खबर शेयर करें

 

अल्मोड़ा :अल्मोड़ा जिले के पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे धुरियानायल ग्राम पंचायत के ग्रामीण की हरियाणा में हत्या कर दी। बताया जाता है मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी नही है। फ़िलहाल मृतक के परिजन हरियाणा रवाना हो गए हैं। गांव के लोगों ने बताया कि सोनीपत के जवाहरा (हरियाणा) में कृष्णानंद जोशी (52) जवाहरा में वाइन शॉप में सेल्समैन की नौकरी करता था।
बीती बुधवार की रात वाइन शॉप में बदमाशों ने लूट के इरादे से धावा बोल दिया। व‍िरोध करने पर कृष्णानंद की निर्मम हत्या कर दी गई। मुख्य दरवाजा न खोलने पर छत के रास्ते भीतर घुसे बदमाशों ने शराब की बोतलें घोंप दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।
ग्राम प्रधान जगत सिंह डसीला ने बताया कि सूचना के बाद गांव के कुछ लोगों को कृष्णानंद की मौत की जानकारी मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद