कुमाऊं के लोगों को मिलने जा रही है खास सुविधा, 10 जुलाई से ले सकते फायदा, अफसरों ने की पूरी तैयारी……

खबर शेयर करें

 

हल्द्वानी। कुमाऊं के लोगों को 10 जुलाई से खास सुविधा मिलने जा रही है। कोविड के दौरान बंद की गई ट्रेन 10 जुलाई से प्रत्येक शनिवार लालकुआं से लुधियाना, चंडीगढ़ व अमृतसर तक संचालित की जाएगी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से पंजाब जाने वाले यात्रियों को राहत होगी इज्जत नगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई से साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

ऐसे होगा संचालन
प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 05.55 बजे प्रस्थान कर व्यास से 06.25 बजे, जलन्धर सिटी से 07.07 बजे, फगवाड़ा से 07.27 बजे, लुधियाना से 08.13 बजे, न्यू मोरिंडा से 09.52 बजे, साहिबजादा अजीत सिंह नगर से 10.43 बजे, चण्डीगढ़ से 11.05 बजे, अम्बाला से 11.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.32 बजे, सहारनपुर से 13.42 बजे, रूड़की से 14.16 बजे, लक्सर से 14.36 बजे, नजीमाबाद से 15.16 बजे, मुरादाबाद से 17.30 बजे, काशीपुर से 19.20 बजे, तथा बाजपुर से 19.45 बजे छूटकर लालकुआं 20.55 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में वारदातें करता था रामपुर का चोर, पांच बाइकों के साथ गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद