अगले पांच दिन ऐसा रहेगा कुमाऊं क्षेत्र का मौसम……..

खबर शेयर करें

Haldwani न्यूज: कुमाऊं क्षेत्र में पांच दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप निकलने की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान बढऩे से ठंड से राहत मिलेगी। पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से ठंड बढ़ सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। इसकी वजह से अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम साफ रहने व धूप निकलने की वजह से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। इससे ठंड से राहत मिलेगी। छह जुलाई से फिर मौसम में बदलाव आ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ मजबूत रहने की स्थिति में छह व सात जनवरी को कुमाऊं में बारिश व हिमपात के आसार बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद