Subscribe our YouTube Channel

शनि मंदिर से शनिदेव की मूर्ति दिनदहाड़े चोरी…. जांच में जुटी पुलिस……

खबर शेयर करें

पहाड़ में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब बागेश्वर जिले के चौक बाजार पीपल के पेड़ के नीचे वर्षों से स्थापित शनिदेव की लोहे की मूर्ति दिन दहाड़े गायब हो गई है। इस बात का पता चलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीते मंगलवार को शनि मंदिर के पुजारी श्याम सिंह सुबह 10 बजे मंदिर में पहुँचे। बताया जाता है इसके बाद वह अपने कमरे की ओर चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि मंदिर में शनिदेव की मूर्ति नहीं है। इसके बाद काफी देर तक उन्होंने तलाश की। बाद में पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। लोगों की भी मंदिर में भीड़ लग गई। मूर्ति नहीं मिल पाई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments