अल्मोड़ा….. 60 साल के बुजर्ग के घर चोरी, गांव का ही निकला चोर

खबर शेयर करें

अल्मोड़़ा। खबर बेहद दिलचस्प है और सतर्क करने वाली भी। जो गांव का युवक अक्सर बुजुर्ग व्यक्ति का हमदर्द बनता। उनकी कुशलक्षेम पूछता। उसने घर में मौके का फायदा उठाकर चोरी कर डाली। जब उसके पास चोरी के जेवरात मिले तो बुजुर्ग भी दंग रह गए। किसी को उम्मीद नहीं थी की गांव का युवक उनके घर का ताला तोड़कर चोरी करेगा। मामला अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लाक का है।

पुलिस के अनुसार तल्ला मेहर गांव देघाट निवासी करीब 60 साल के हीरा सिंह गांव में अकेले रहते हैं। उनके बच्चे दिल्ली में रहते हैं। बीते 5 अप्रैल को वह अपने बच्चों के पास चले गए। 17 अप्रैल को वापस लौटे। जब घर की चौखट में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो सोने के जेवरात, कान के कर्णफूल, मंगलसूत्र घर में नहीं था। बुजुर्ग ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। अगले दिन थाना स्याल्दे में मामले की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पड़ताल की। इस बीच गांव के करीब 25 साल के महेन्द्र्र ंसह पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो उसके पास चोरी किये जेवरात बरामद कर लिये। पुलिस ने आरोपी से फिर कड़ी पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 412 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर, 2025 तक 1000 करोड़ का लक्ष्य, पढ़े पूरी खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद