मचा हड़कंप…..अपहरण की सूचना ने पुलिस को छकाया, यह रहा पूरा मामला

Sajag Pahad (सजग पहाड़)
खबर शेयर करें

रूड़की। यहां युवती के अपहरण की सूचना ने पुलिस को खूब छकाया। आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ी। जांच पड़ताल करने पर मामला युवती से जीजा के मोबाइल छीनने का निकला। तब जाकर पुलिस ने चेक की सांस ली।

जानकारी के अनुसार थाना कलियर के नागल गांव निवासी कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत सुदर्शन प्लाजा के एक रैस्टोरेंट में अपने दो दोस्तों के साथ बैठी थी। तभी वहां पर युवती का जीजा पहुंच गया। जीजा ने युवती पर सन्देह जताते हुए उसका मोबाईल छीनने का प्रयास किया। इस बात पर वहां हंगामा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

इसके बाद किसी ने युवती का अपहरण करने की जानकारी पुलिस को दे दी। इस सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस बल घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। जांच पड़ताल में स्थिति स्पष्ट होने पर पुलिस ने चेन की सांस ली। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद