तो आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं यशपाल और संजीव? हो रही है चर्चा……

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: राज्य में 2022 से होने वाले चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। कुछ नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब खबर आ रही है कि बीजेपी के कुछ बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। चर्चा यह भी है कि 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्य आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। चर्चा यह भी है कि दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के साथ बैठक के बाद सोनिया गांधी से भी दोनों नेताओं की मुलाकात हो चुकी है। इस बारे में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से संपर्क करने की कोशिश की गई। उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा- आठ राज्यों के लिए एडवाइजरी, आये ये वाहन तो होंगे सीज
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद